
Giridih: गिरिडीह भाजपा के नगर इकाई ने सोमवार की शाम शहर में 9 साल बेमिसाल के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस आभियान को मकतपुर चौक, कालीबाड़ी चौक, पदम चौक, टावर चौक, अंबेडकर चौक में गति दी गई। पार्टी की प्रदेश महामंत्री प्रोफेसर विनीता कुमारी और नगर अध्यक्ष हरविंदर सिंह बग्गा के नेतृत्व में चलाएं गए जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सभी दुकानों में जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया साथ ही इन योजनाओं का लाभ किसे मिल रहा है इसे भी बताया गया। इस बाबत विनीता कुमारी ने बताया कि नौ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का रहा है। वर्ष 2024 में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री पद पर आसीन कराने के लिए जनता जनार्दन के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जनता से आह्वान करते हुए कहा गया की 9090 902024 नंबर डायल कर अपना समर्थन दे। नगर अध्यक्ष ने बताया कि 9 सालों में हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकास कम हुआ है। जिसको हम सभी डोर टू डोर कार्यक्रम कर लोगों को जानकारी दे रहे हैं। अभियान में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,जिला महामंत्री संदीप दंगैच,प्रकाश दास,अमिताभ बॉस संत कुमार लल्लू,सुरेश गुप्ता, पारस नाथ सिंह,समीर दीप अमित आर्या, आदित्य यादव,समेत कई भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद थे




