JamshedpurJharkhand

Saraikela: Saraikela : रामनवमी की तैयारियों में जुटी केन्द्रीय अखाड़ा समिति, सरकार के स्पष्ट गाइडलाइन से अवगत कराने की मांग

Jamshedpur : केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति, सरायकेला ने रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है. इस बीच समिति ने जिला प्रशासन से वासंतिक नवरात्र पूजा एवं सरहुल पर्व को लेकर भी सरकार के स्पष्ट गाइडलाइन से अवगत कराने की मांग की है. इसे लेकर आदित्यपुर स्थित केन्द्रीय अखाड़ा समिति की एक विशेष शुक्रवार को हुई. इसमें आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा एवं सरायकेला के अखाड़ा समितियों के लाइसेंसधारी एवं पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में रामनवमी अखाड़ा जुलूस की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

इस दौरान सभी अखाड़ा समितियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द थाना स्तर पर बैठक का आयोजन करने की मांग की. ताकि सरकार के गाइडलाइ को लेकर किसी तरह की असमंजस की स्थिति नहीं रहे और उसी के मुताबिक पर्व मनाया जा सके. साथ ही आम जनमानस भी गाइडलाइन का पालन करते हुए उल्लासपूर्ण वातावरण में त्योहार मना सके. बैठक में सभी अखाड़ा समितियों एवं पूजा समितियों ने पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामनवमी एवं वासंतिक नवरात्र पूजा एवं सरहुल का पर्व आपसी भाईचारा एवं प्रेम सौहार्दपूर्वक मनाने का निर्णय लिया. वहीं, विभिन्न अखाड़ा समितियों ने बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए सरकार एवं जिला प्रशासन से जुलूस की समाप्ति की समय पर पुर्नविचार करने की भी मांग की. इस बैठक के बाद समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष देवांगचंद्र मुखी एवं महासचिव श्रीराम ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के मुख्य संरक्षक राज्य के मंत्री चंपई सोरेन एवं संरक्षक ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह से मिलकर बैठक में लिये गए निर्णय से अवगत कराया. साथ ही इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात कही गई.

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

बैठक में गम्हरिया से भगवान सिंह, ब्रजेशपति तिवारी, अनिल कुमार सिंह, सुखदेन, सुदर्शन प्रसाद, मानिक दास, कांड्रा से लालबाबू महतो, अजीत कुमार, रवि महतो, रंजीत मोदक, राकेश कुमार, अदित्यपुर से लालू सरदार, बलिराम प्रजापति, सुभाष मोदी, राशि सिंह, अजय नायक, महेश कुमार, अनिल ठाकुर मुकेश कुमार, विश्व हिन्दु परिषद के जिलाध्यत्र राजू चौधरी, बजरंग दल के सुधीर सिंह, अमरजीत सिंह के अलावा प्रिंस राम, भीम साव, राजेन्द्र कुमार स्वर्णकार मुख्य रुप से उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें-Patamda News: पार्ट टाइमर शिक्षक के हटाने की सूचना पर भड़कीं KGBV पटमदा की छात्राएं

Related Articles

Back to top button