
रामगढ़ : सोमवार को झारखण्ड शिक्षा परियोजना रामगढ़ के तत्वावधान में गांधी मेमोरियल सीएम एसओई प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम , अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन प्राचार्य डॉ संतोष कुमार अनल एपीओ कुमार राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखण्ड से 9–10 और 11–12 वर्ग के छात्र छात्राओ ने मल्टी स्किल्स, हेल्थ केयर, आई. टी. ,मल्टी मीडिया, एग्रीकल्चर, ब्यूटी एंड वैलनेस रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटालिटी , मीडिया एंड एंटरटेनमेंट जैसे कई मॉडलो का प्रदर्शन किया। वहीं इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखण्ड सरकार के निर्देशानुसार वोकेशनल प्रशिक्षण के माध्यम से हमारे स्कूली छात्र– छात्राओ ने कई प्रकार के मॉडल बनाकर प्रदर्शन किया है। व्यवसायिक शिक्षा के माध्यम से बच्चे आगे जाकर कई क्षेत्र में रोज़गार लेकर जीवन में आगे बढ़ेगे।
वहीं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यालय में भी व्यवसायिक शिक्षा का पढ़ाई कराया जा रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए बच्चों में कंपटीशन की भावना को देखते हुए जिला स्तर पर कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम आने वाले बच्चे राज्य स्तर पर प्रतिभागी के रूप में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में ये रहे विजेता
एग्रीकल्चर
प्रथम –पब्लिक हाई स्कूल कुजू
द्वितीय – +2 उच्च विद्यालय डिमरा
तृतीय – श्रमिक उच्च विद्यालय सिरका ।
ऑटोमोबाइल्स
प्रथम – भूरकुंडा हाई स्कूल भूरकुंडा
द्वितीय – CM SOE बालिका रामगढ़
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर
प्रथम -आर बी हाई स्कूल साँड़ी
द्वितीय -श्रमिक हाई स्कूल तोपा पिंडरा
तृतीय -उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरघुटुवा पतरातु
हेल्थ केयर
प्रथम -सीएम एसओंई गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़
द्वितीय -कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कैथा रामगढ़ ।
तृतीय -सीएम एसओंई बालिका उच्च विद्यालय रामगढ़
आईटी -आईटीएस
प्रथम – एस एस +2 उच्च विद्यालय मांडू
द्वितीय- सीएम एसओंई बालिका विद्यालय रामगढ़
तृतीय -सीएम एसओंई गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़
मल्टी इंटरशिप
प्रथम -एस एस +2 उच्च विद्यालय,गोला
द्वितीय -कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कैथा रामगढ़।
तृतीय -सीएम एसओंई बालिका विद्यालय रामगढ़
रिटेल्स
प्रथम -कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रामगढ़
द्वितीय -कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गोला
तृतीय -उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरकीपोना
टूरिज़्म एंड हॉस्पिलीज़्म
प्रथम -एस एस +2 उच्च विद्यालय पतरातु
द्वितीय -रामगढ़ उच्च विद्यालय कोयरीटोला रामगढ़
तृतीय – कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पतरातु
मौक़े पर शिक्षक सुमित्रा कुमारी, तजिंदर कौर, मिथलेश कुमार रविदास, कविता करमाली, मुकेश कुमार, तेरेजा मींज़,रेणु कुमारी ,एस राज, पंकज कुमार चौधरी, मुकेश कुमार नायक, रंजित कुमार तिवारी,रवि कुमार महतो संजय कुमार श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।




