BiharCrime News

बेतिया में पैसों के लेनदेन में भाइयों ने की बहनोई की हत्या

Betiah : जिले के सहोदरा थाना क्षेत्र में सालों ने रुपये के लेन-देन में जीजा की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. घटना प्रेमनगर गांव का है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें : महाबोधि मंदिर परिसर में हुए बम ब्लास्ट मामले में 8 आतंकियों ने जुर्म कबूला, 17 को सुनाई जाएगी सजा

इस मामले में शिकारपुर थाना क्षेत्र के पचमवां गांव निवासी गोवर्धन राम की मां कुसमी देवी ने सहोदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें उनका कहना है कि मैं अपने लड़के अविनाश कुमार की शादी सहोदरा थाना क्षेत्र के प्रेम नगर गांव निवासी दीनदयाल राम की पुत्री रेखा देवी से की थी.  शादी के बाद मेरा बेटा एवं बहू प्रेम नगर में कपड़ा दुकान से अपना जीवन यापन कर रहा था. विगत कुछ दिनों से मेरा लड़का अविनाश कुमार और उसके सालों के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर मनमुटाव चल रहा था.

इसे भी पढ़ें : मोतिहारी डीएम ने फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल आठ लेखपाल को किया बर्खास्त

अविनाश कुमार ने रुपये के लेन-देन को लेकर सहोदरा थाने में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी. इसी बीच  विमलेश कुमार, भीम राम, मेरी बहू रेखा देवी, त्रिवेणी राम, संतोष राम, विजय राम और दीपक कुमार साकिन मठ मझरिया ने मिलकर प्रेमनगर स्थित दुकान में घुसकर धारदार हथियार से अविनाश कुमार की गला काटकर हत्या कर दी. मृतक अविनाश कुमार की पत्नी रेखा देवी घर छोड़कर फरार है. जहां उसका साला विमलेश कुमार ने सहोदरा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है.

इसे भी पढ़ें : रोहतास पुलिस ने चोरी की आठ बाइकों के साथ दो शातिर को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button