BiharCrime News

मोतिहारी डीएम ने फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल आठ लेखपाल को किया बर्खास्त

Motihari : जिले के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लेखपाल सह आईटी सहायक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. साथ ही इन कर्मियों से राशि वसूलने का भी निर्देश दिया गया है. जानकारी के अनुसार 8 लेखपालों की फर्जी डिग्री पर बाली की गई थी. सभी 2019 में बहाल हुए थे.

इसे भी पढ़ें : रोहतास पुलिस ने चोरी की आठ बाइकों के साथ दो शातिर को किया गिरफ्तार

इन्हें बर्खास्त किया गया

स्पेशल जांच में उतर प्रदेश शिक्षा विभाग ने पत्र में बताया कि केंद्रीय मुक्त विद्यालय उतर प्रदेश के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के समकक्ष मान्य नहीं है. इसके आलोक में चयन समिति के बैठक में फर्जी प्रमाणपत्र कर कार्यरत संजय मणिकांत तिवारी पहाडपुर प्रखंड, अंजली कुमारी व बागेश्वर कुमार हरसिद्धि, शिल्पी कुमारी पीपरा कोठी, चंदन कुमार सदर मोतिहारी, रानी कुमारी रामगढ़वा, खुशबू कुमारी अरेराज, पंकज सोनी बंजरिया प्रखंड को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है. वहीं उक्त आठों के विरुद्ध करवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : 2023 की इंटर-मैट्रिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, नौवीं-11वीं वार्षिक परीक्षा के लिए भरें फॉर्म

Related Articles

Back to top button