Bihar

शेखपुरा में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर हुई मारपीट

 

Shekhpura: बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के जयरामपुर थाना अंतर्गत नरसिंहपुर गांव में मंगलवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भर्ती कराया गया.

इसे भी पढ़ेंः  फूल सिंह को बनाएं जैक उपाध्यक्ष, दें सारी सुविधाएं : झारखंड हाईकोर्ट

जानकारी के अनुसार रामप्रवेश पासवान और उनके भाई के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसमें गांव के जनप्रतिनिधियों के द्वारा पहले समझौता भी करवाया गया था, लेकिन फिर से दोनों भाई जमीन को लेकर उलझ पड़े इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. गांव के लोगों ने इस बात की जानकारी थाने थाना पुलिस को दी, उसके बाद थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा गांव पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. थाना अध्यक्ष ने बताया कि लिखित आवेदन के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ेंः  20 सूत्री कमेटी के गठन को लेकर कांग्रेस के बाद अब झामुमो रेस

Related Articles

Back to top button