
Siwan: बिहार के सिवान में बैंक लूटकांड मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने गश्ती ड्यूटी पर तैनात एएसआई को निलंबित कर दिया है. एएसआई जितेंद्र कुमार शर्मा पहले महिला थाने में तैनात थे. एक साल पहले ही नगर थाना में उनका ट्रांसफर हुआ था. बबुनिया रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा में दिनदहाड़े 20 लाख की लूट के मामले में एएसआई जितेंद्र कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया है. एसपी ने कहा कि मामले में एएसआई की लापरवाही पाई गई है. इस वजह से उनके खिलाफ ये एक्शन लिया गया है.
इसे भी पढ़ें: सीतामढ़ी मंडल कारा में छापेमारी, कई आपत्तिजनक सामान बरामद




