ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhandLead NewsNEWS

Chakradharpur: नक्सलियों ने रास्ते के बीच लगाया था 3 केन बम, किया गया डिफ्यूज, पुलिस को नुकसान पहुंचाने की थी कोशिश

Chaibasa: भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए केन बम को पुलिस ने बरामद किया है. जिससे एक बड़ी घटना टल गयी. यह घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र तेंदा गांव के समीप जंगल का है. पुलिस ने बम को बरामद करने के बाद में जंगल में ही नष्ट कर दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कराईकेला थाना अंतर्गत इंद्रवा और तेंदा गांव के बीच पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने तीन बम लगाया हैं. सूचना महत्वपूर्ण था इसलिए पुलिस बिना देर किए रविवार की सुबह  सीआरपीएफ 60  बटालियन और कराईकेला थाना पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. सर्च अभियान के दौरान कराईकेला थाना अंतर्गत इंद्रवा और तेंद्रा गांव के बीच नक्सलियों ने तीन केन बम लगाया गया था. पुलिस ने सर्च अभियान में सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवानों ने बम बरामद कर जंगल में ही नष्ट कर दिया. जिससे एक बड़ी घटना होने से पहले टल गया. हालांकि इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत उत्पन्न हो गया. घटना के संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि नक्सलियों द्वारा बम लगाया गया था समय रहते पुलिस उसे बरामद कर जंगल में ही नष्ट कर दिया.

इसे भी पढ़ें: Notebandi 2.0: हरियाणा के जींद में 2 हजार के 15 करोड़ व जीटी बेल्ट में 90 करोड़ रुपये से ज्यादा के नोट जमा

 

Related Articles

Back to top button