
Nawada : जिले के रोह इंटर विद्यालय स्थित बूथ पर महिला पुलिस से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसमें शंकर प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी, पुत्री सकुनी, रश्मि कुमारी और निशा कुमारी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : जनरल विपिन रावत को शहर के स्कूल में दी गयी श्रद्धांजिल
गौरतलब है कि मतदान के दौरान महिला बूथ पर अपने मोबाइल से वीडियो बना रही थी. तभी महिला पुलिस कर्मी ने वीडियो बनाने से मना किया. जिसके बाद महिला उनसे उलझ गई. देखते ही देखते मारपीट हो गई. इसमें महिला पुलिस सुमन कुमारी का सिर फट गया.
इसे भी पढ़ें : भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव हो सकते हैं गिरफ्तार, अदालत से गैर जमानती वारंट जारी




