Jamshedpur

जनरल विपिन रावत को डेफोडिल्स हाई स्कूल में दी गयी श्रद्धांजलि

Jamshedpur : बारीडीह के डेफोडिल्स उच्च विद्यालय बारीडीह प्रांगण में दिवंगत सीडीएस जनरल विपिन रावत को विद्यालय परिवार की ओर से शोकसभा आयोजित कर  श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने बच्चों से कहा  कि जिस तरह जीवन निश्चित है उसी तरह मृत्यु भी निश्चित है. जनरल विपिन रावत जी का इस तरह  असमय जाना यह प्रतीत कराता है कि अच्छे व्यक्ति की जरूरत स्वर्ग में आसीन देवताओं को भी है. शोकसभा में विद्यालय के बच्चे और शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- पत्नी से विवाद के बाद चूल्हा तोड़ा, विरोध करने पर डंडे से पिटकर किया अधमरा

Related Articles

Back to top button