JharkhandSaraikela

सरायकेला :  मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ आदित्यपुर के डिप्टी मेयर पहुंचे गम्हरिया रामनवमी पूजा स्थल

Kandra : रामनवमी के एक दिन पहले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर अमित कुमार गम्हरिया स्थित सतबहिनी के श्री श्री महावीर अखाड़ा के हनुमान मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने भगवान हनुमान की आराधना की, वहीं अपने आप को राम का भक्त बताते हुए उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके आग्रह पर ही  झारखंड के मुख्यमंत्री ने जुलूस के समय में बदलाव किया है. उन्होंने पत्रकारों को याद दिलाते हुए कहा कि छठ महापर्व में भी उनके विरोध के बाद ही लोगों को सार्वजनिक तौर पर छठ करने की अनुमति झारखंड सरकार ने दी थी. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता श्री श्री महावीर अखाड़ा सतबहिनी गम्हरिया के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे. मौके पर अखाड़ा के संरक्षक भगवान सिंह के साथ अध्यक्ष कैप्टन सुखदेव प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल झा, सुदर्शन प्रसाद, कमल कृष्णदास ,मानिक चंद्र दास, आरएसडी श्रमिक पुत्र संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह, अशोक सिंह, अनिल प्रसाद, अरविंद सिंह, चंदन सिंह वीरेंद्र, प्रमोद सिंह, संजय सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : ब्रह्मानंद अस्पताल में बिल में गड़बड़ी को लेकर परिजन ने किया हंगामा, पुलिस पहुंची, वीडियो में देखें क्या है मामला

Related Articles

Back to top button