
Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कडरू में पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर हत्या कर दी है. मृतक पत्नी का नाम शहनाज परवीन है. मृतक की उम्र 30 वर्ष है और उसके पिताजी का नाम मोहम्मद इजराइल खान है. मृतक महिला कडरु के हज हाउस के नजदीक की रहने वाली थी. यह घटना शनिवार की रात 10:00 बजे की है. बताया जा रहा है कि मृतक महिला के पति कारू ने अपनी पत्नी के मायके में ही चाकू मार कर हत्या कर दी. चाकू मारने के बाद शहनाज परवीन को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति कारू को गिरफ्तार कर ली है. गिरफ्तार करने के बाद आरोपी से पूछताछ की. अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई और इस मामले की सही जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है.




