JharkhandPalamu

Palamu : 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, 24 घंटे में दो युवकों ने लगाया मौत को गले

Palamu : पलामू जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान दो युवकों ने आत्महत्या कर ली. सतबरवा के बाद नौडीहा बाजार थाना में दूसरी घटना हुई. नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के नावाटांड़ पंचायत के हरिना निवासी बालकेश यादव के पुत्र उमेश यादव (19वर्ष) ने शुक्रवार की रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.

उसका शव मंजूराही में पाहीं पर पेड़ से लटका हुआ शनिवार को बरामद किया गया. सूचना पर थाना प्रभारी शेखर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएच में भेज दिया है. आत्महत्या की वजह का अबतक पता नहीं चल सका है.

इसे भी पढ़ें: शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे 2 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तनाव में था छात्र

परिजनों के अनुसार उमेश यादव बिहार के गया में रह कर स्नातक की पढ़ाई कर रहा था. लॉकडाउन के दौरान घर आया था. इसके बाद से घर पर ही रह रहा था. हर दिन पाही पर सोने जाता था. परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों से वह तनाव में था. ठीक से किसी से बात नहीं करता था. अकेले-अकेले रहता था.

इसे भी पढ़ें: सागर कुमार बने झारखंड प्रदेश जदयू के सचिव सह प्रवक्ता

गुरुवार की रात सतबरवा इलाके में युवक ने की थी आत्महत्या

विदित हो कि सतबरवा थाना क्षेत्र के खाम्डीह के नावाटोली निवासी विनय भुइयां के पुत्र विकास कुमार (18) ने गुरुवार की रात्रि में अपने घर में फांसी लगा ली थी. उसके अर्द्धनिर्मित मकान में फंदे पर झूलते हालत में पुलिस ने शव को बरामद किया था.

विकास की मौत के पीछे तनाव और खराब मानसिक स्थिति

बताया जाता है कि विकास कुमार बीते पांच माह से अस्वस्थ चल रहा था. मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते हैं कई बार कुआं-खदान के गड्ढा और खोदे गये डोभा में कूद कर जान देने की कोशिश करते हुए बचाया गया था. युवक मोबाइल समेत कई चीजों का कलाकार था. कई तरह की आवाज बनाने में वह माहिर था.

इसे भी पढ़ें: कई सफेदपोश होंगे बेनकाब : दीपक प्रकाश 

Related Articles

Back to top button