
CHAIBASA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर “सेवा पखवाड़ा” चला रही है. सेवा पखवाड़ा के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में कोविड टीकाकरण बूस्टर डोज शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान जैंतगढ़, कुम्हारडुंगी, झिंकपानी, सोनुआ, चक्रधरपुर, खूंटपानी, चाईबासा में शिविर लगाकर लोगों को कोविड का बूस्टर डोज दिया गया. शिविर में कुल 340 लोगों का टीकाकरण कराया गया. शिविर का संचालन जिला परिषद सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजीका लालमुनी पूर्ती द्वारा किया गया. चाईबासा गुटुसाई में आयोजित टीकाकरण शिविर का शुभारंभ स्थानीय मुखिया सुमित्रा देवगम एवं जिला परिषद सदस्य लालमुनी पूर्ती समेत उपस्थित अतिथियों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन कर किया गया. जिसमें मुख्य रुप से पूर्व मंत्री बड़कुँवर गागराई, पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष राकेश बबलू शर्मा,सतीस पुरी, जिला महामंत्री प्रताप कटियार ,जिला मंत्री सन्नी पासवान, राकेश पोद्दार रामानुज प्रसाद शर्मा, नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री,मुकेश जोगी,दिलीप साव,मनोज लेयांगी,मनीकांत पोद्दार, संजय पति बिरजू रजक, समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया.
ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र




