JharkhandKoderma

पुट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, रांची-पटना रोड जाम

Koderma: कोडरमा थाना अंतर्गत नौवां माइल के पास पुट्टी लोड 709 ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में चालक बाल बाल बच गया वहीं रांची पटना रोड एक घंटा जाम रहा. जानकारी के अनुसार बंगाल से पुट्टी लोड करके पटना की तरफ जाने के दौरान बुधवार दोपहर कोडरमा घाटी नौवा माइल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दौरान चालक बाल-बाल बच गया वहीं पुट्टी के रोड के बीचो बीच गिर जाने से रांची पटना रोड 1 घंटे जाम रहा. जाम में कई छोटी-बड़ी गाड़ियां भी फंसी रही और यात्री भी परेशान हुए. इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर वाहन को क्रेन की मदद से साइड कराया गया और परिचालन चालू किया गया वहीं गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

इसे भी पढ़ें: सड़क पर राजनीतिः मुख्य अभियंता ने सचिव को लिखा पत्र कहा- सड़क मरम्मति के लिए केंद्र ने नहीं दिये हैं पैसे, राज्य के पैसे से हो रहा रोड भरने का काम

Related Articles

Back to top button