
Ranchi: रांची स्थित भगवान बिरसा चिड़ियाघर में शुक्रवार को एक बाघ शिवा की मौत के बाद हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है की बाघ की मौत फीवर और संक्रमण होने की वजह से हुई है. बाघ की मौत के बाद चिड़ियाघर में कोरोना के संक्रमण का शक गहराने लगा है.बाघ की मौत के बाद उसके सैंपल लेकर कोरोना वायरस टेस्ट के लिए बरेली भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें : प्रियंका गांधी की साइकिल गर्ल ज्योति के बहाने बिहार से जुड़ने की कवायद

कोरोना संक्रमण के बीच बाघ के मौत ने चिड़ियाघर प्रबंधन सकते में आ गया है. जानवरों की सुरक्षा को लेकर अधिकारी चिंतिंत हो गए हैं. अगर रांची के चिड़ियाघर में हुई बाघ की मौत कोरोना वायरस की वजह सामने आती है तो ये बड़ा चिड़ियाघर में मौजूद बाकि जानवरों और कर्मचारियों के लिए भी यह खतरा बड़ा हो सकता है. हालांकि, लॉकडाउन की वजह से चिड़ियाघर आम लोगों के लिए बंद है. इधर, बाघ की मौत के बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें :रांची सदर अस्पताल में सोमवार से गायनी ओपीडी शरू
जानकारी के अनुसार बाघ पिछले 2 दिनों से बीमार था गुरुवार को बाघ की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी और बाघ ने भोजन करना बंद कर दिया था. बाघ की जब ब्लड जांच की गई तो फीवर और किडनी फेल बताया गया. बाघ को 3 साल की उम्र में बेंगलुरु से लाया गया था और अभी उसकी उम्र लगभग 13 साल था.
इसे भी पढ़ें : शौहर ने गर्भवती पत्नी को व्हाट्सएप से दिया तीन तलाक, पीड़िता पहुंची पुलिस के पास




