
Mumbai: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया. ‘रेस 3’ जैसी हिट फिल्म के निर्देशक को शुक्रवार दोपहर दिल का दौरा पड़ा. निर्देशक अहमद खान ने इस खबर की पुष्टि की है. खबर के अनुसार, रेमो डिसूजा फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं. 46 वर्षीय रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा अस्पताल में मौजूद हैं.
लिजेल डिसूजा ने द इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा कि, “यह एक ब्लॉीकेज था. डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी की है. वह आईसीयू में है. कृपया प्रार्थना करें. अगले 24 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं.” बता दें कि रेमो और लिजेल के दो बेटे ध्रुव और गैब्रिएल हैं.
रेमो ने कहा था सरोज खान पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं
इसे भी पढ़ें : लातेहार : सात हजार रिश्वत ले रहे थे पुलिस इंस्पेक्टर, एसीबी ने धर दबोचा, मुकदमे में मदद के लिए ले रहे थे घूस
कुछ दिन पहले ही रेमो डिसूजा ने कहा था कि वह सरोज खान पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं, क्योंंकि यह स्वर्गीय कोरियोग्राफर की इच्छा थी. आईएएनएस से बातचीत में रेमो ने कहा था कि उनकी और सरोज खान के बीच लंबी बातचीत हुई थी जिसके बाद सरोज खान ने कहा था,’ कभी मेरे ऊपर बायोपिक कोई बनाए, तो तू ही बनान, क्यों”कि तू डांस और स्ट्र गल दोनों समझता है.’
डांस पर फोकस कई फिल्मों का किया है डायरेक्शन
बता दें कि रेमो ने कोरियोग्राफर के बाद उन्हों ने निर्देशन की ओर कदम बढ़ाया. उन्होंनने फिल्मो फालतू फिल्मम के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंनने ‘एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस’ (2013), ‘एबीसीडी 2 (2015) और’ रेस 3′ (2018) जैसी फिल्मों से धमाका किया. रेमो डिसूजा की पिछली फिल्म1 ‘स्ट्रीट डांसर 3D ’थी जिसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे. इसके अलावा कई चर्चित कोरियोग्राफर भी फिल्म में दिखे थे.
choreographer Remo D’Souza has suffered from a heart attack and is currently admitted in Mumbai’s Kokilaben Hospital. He has undergone angioplasty surgery and is now stable and has also been shifted to the normal ward for further care. We wish him speedy recovery 👍 #remodsouza pic.twitter.com/mz4R4fa3lt
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) December 11, 2020




