JharkhandRanchi

#बोले_झारखंड: किसी ने कहा odd/even के तहत खुलें दुकानें, तो किसी ने की सोशल डिस्टेंसिंग की वकालत

Ranchi : लॉकडाउन के वक्त झारखंड में कितनी छूट मिले. सरकार क्या करे. सरकार जो कर रही वह कितना सही है. विपक्ष का रवैया कैसा हो. लोगों का इस बारे क्या चाहते हैं. ये जानने की कोशिश की न्यूज विंग ने. न्यूज विंग ने ट्विटर के माध्यम से लोगों से यह जानना चाहा.

आप भी रख सकते हैं अपनी बात

#बोले_झारखंड हैशटैग के साथ हमें बतायें. हम https://newswing.com के जरिये सरकार तक पहुंचायेंगे आपकी बात. अगर आप भी अपनी प्रतिक्रिया देना चाहते हैं तो @SurjitNewsWing और @NewsWingNews के ट्विटर हैंडल पर जाकर अपनी बात रख सकते हैं. फिलहाल अभी तक जितनी प्रतिक्रियाएं आयी हैं. उन्हें जानते हैं.

इसे भी पढ़ें – #Corona: मेदांता में इलाजरत गिरिडीह के मरीज के बाद सरायकेला से 2 व जमशेदपुर से 1 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, राज्य में संक्रमण के 294 केस

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो

कमल पूर्ति ने ट्वीट कर कहा कि अभी की व्यवस्था सही है. पर सोशल डिस्टेंस का सही तरीके से पालन हो, इसके लिए भी प्रशासन थोड़ा सख्ती बरते. जो प्रवासी मजदूर लौट रहे हैं, उन्हें क्वारंटाइन भी कराये. गांव में होम क्वारंटाइन की स्थिति काफी खराब है. लोग खुले में घूम रहे हैं. शिकायत भी हुई है. लेकिन वहां की व्यवस्था सही नहीं है, यह भी सच है.

मिडिल क्लास कमायेगा नहीं तो खायेगा क्या

संतोष सिंह ने ट्वीट कर कहा कि अभी जो व्यवस्था बनायी गयी है. वह ठीक है. लेकिन नागरिकों को अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए. छूट इसलिए मिलनी चाहिए क्योंकि मिडिल वर्ग अब भूखे मरने के कगार पर आ गया है. वो कमायेगा नहीं तो खायेगा क्या.

छूट का नाजायज फायदा उठा रहे हैं लोग

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा है कि लॉकडाउन में मिली छूट का लोग नाजायज फायदा उठा रहे हैं.  बेवजह सड़कों पर घूम कर वे खुद के साथ-साथ दूसरों को भी खतरे में डाल रहे हैं. ऐसे में छूट के बजाये राज्य में सख्ती की जरूरत है. जरा सी लापरवाही पूरे राज्य को परेशानी में डाल देगी. जिससे बहुत दिक्कत होगी.

इसे भी पढ़ें – #WHO, डॉ हर्षवर्धन और बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन

सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग कर न छोड़ा जाये प्रवासियों को

ललन कुमार ने ट्वीट कर लिखा है कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कर प्रवासी श्रमिक जो #COVID19 से प्रभावित राज्यों या जिलों से वापस आ रहे हैं, उन्हें केवल थर्मल स्क्रीन से जांच कर न छोड़ा जाये. गांव में #homequarantine  इस संक्रमण से बचाव में सक्षम प्रक्रिया नहीं है. जरूरी है कि प्रशासनिक पकड़ कमजोर नहीं हो. “लड़ाई अभी शुरू हुई है”.

even/odd जैसी व्यवस्था लागू हो

एक अन्य ट्वीट में ललन कुमार ने लिखा है कि वर्तमान विपक्ष के लिए केवल एक ही वाक्य यह है कि वह राजनैतिक प्रतिपक्ष के रूप में असफल है. केवल विरोध के दम पर अपना अस्तित्व बचाने की जुगाड़ में लगा है. #Lockdown.4 में #SocialDistanacing  बेहद महत्वपूर्ण है. इसे सुनिश्चित करने के खोली जा रही दुकानों के लिए even/odd जैसी व्यवस्था का भी प्रयोग हो सकता है.

ई-कॉमर्स को बढ़ावा मिले

कश्मीरी निशा ने ट्वीट कर लिखा है कि ई-कॉमर्स को बढ़ावा मिले. छोटे उद्योग में ऑड-इवेन दिन को लागू करा कर लोगों से काम करवाया जाये. डिजिटाइलेजेशन को बढ़ावा दिया जाये. अभी की आइटी टीम बिल्कुल बेकार है. सरकार को और ध्यान देना चाहिए.

इसे भी पढ़ें – #Amfan_Cyclone प बंगाल में 72 मौतें, एनडीआरएफ ने कहा- बंगाल में ज्यादा ओडिशा में कम नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button