Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : आदित्यपुर पुल के पास बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल

Jamshedpur :

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदित्यपुर पुल के पास एक बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार सीतारामडेरा निवासी अजय भुंईया गंभीर रुप से घायल हो गया. अजय को तत्काल एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. अजय सीतारामडेरा के स्लैग रोड का रहने वाला है. वह आदित्यपुर के इमली चौक पर अपने एक साथी से मिलने जा रहा था. पुल पार करते ही पीछे से आ रही बोलेरो कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह घायल हो गया. वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार अजय काफी तेज रफ्तार में था और गलत तरिके से बाइक चला रहा था. स्थानीय लोगों ने बोलेरो और उसके चालक को रोके रखा है इसके बाद घटनास्थल पर आदिपुर थाना पुलिस के पहुंचने पर उसे सौंप दिया गया. वहीं पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई.

इसे भी पढ़े : कांड्रा : मेटालसा कंपनी गेट के समक्ष धरने पर बैठा पीड़ित परिवार

Related Articles

Back to top button