
Bokaro: जिले के चास विद्युत आपूर्ति प्रमंडल का अजीब कारनामा देखने को मिल रहा है. एक ही बिजली के खंभे पर 33 हजार, 11 हजार और 220 वोल्ट के तार को लगा दिया गया है. यह नजारा हर किसी को आसानी से एनएच-23 के किनारे सिवनडीह से लकड़ीगोला उकरीद तक देखने को मिल जायेगा.
इसे भी पढ़ें – जमीन दलाल की फॉर्चूनर, पूर्व ट्रैफिक SP संजय रंजन, सिमडेगा SP और पूर्व DGP डीके पांडेय का क्या है कनेक्शन !
कई ऐसे स्थान हैं, जहां पर बिजली के खंभे टेढ़े भी हो गये हैं, लेकिन बिजली विभाग की नजर इस पर नहीं जा रही है, जबकि यह मौसम आंधी और बारिश का है. यह पूरा इलाका घनी आबादीवाला भी है, जिस कारण कभी भी कोई हादसा इस इलाके में हो सकता है.
एनएच के किनारे रेलवे लाइन के खंभे लगे हुए हैं, उसके सबसे ऊपर 33 हजार वोल्ट का करंट दौड़ाने की तैयारी चल रही है, जबकि ठीक उसके नीचे 11 हजार वोल्ट का तार लगा हुआ है, जिस पर करंट दौड़ रही है. वहीं इन खंभों से कई ट्रांसफार्मर में लाइन भी दिया गया है.
बिजली विभाग के अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं, उनका सिर्फ इतना ही कहना है कि लाचारी में यह कदम उठाया गया है, ताकि किसी भी हालत में बिजली व्यवस्था को सुधारा जा सके.
इसे भी पढ़ें – मनी लॉन्ड्रिंग का मामला : पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने ईडी की विशेष अदालत में किया सरेंडर, जेल भेजे गये
फोर लेन निर्माण के वक्त लगा था लोहे का खंभा
एनएच-23 के फोर लेन होने के वक्त सड़क निर्माण कंपनी की ओर से पुराने बिजली के तार और सीमेंट के खंभे को हटा कर लोहे का खंभा लगाया गया था, जिसमें 11 हजार और 220 वोल्ट के तार लगाये गये थे. जबकि इस खंभे को लगाते वक्त भी काफी लापरवाही कंपनी की ओर बरती गयी है. पोल लगाने के लिए एक मीटर गुणा एक मीटर लंबा, चौड़ा और गहरा गढ्डा खोदा जाना था, लेकिन उसे जैसे-तैसे लगा दिया गया. जिस कारण 11 हजार के तार के लगाने के बाद पोल हल्की आंधी में हिलने लगे थे, अब जब 33 हजार, 11 हजार और 220 वोल्ट बिजली के तार के साथ कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं, तो सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कम गहराई में लगाये गये लंबे लोहे के खंभे का हाल कैसा हो सकता है.
इसे भी पढ़ें – मंत्री सरयू राय ने लिखा पत्र, कहा- पर्यावरण के मुद्दों को लेकर तत्पर नहीं है वन विभाग
छोटे मेंटेनेंस के लिए लेना होगा 33 हजार लाइन में शट डाउन
एक ही खंभे में 33 हजार, 11 हजार और 220 वोल्ट के तार लग जाने के बाद सिवनडीह, आजाद नगर, झोपड़ी कॉलोनी, बांसगोड़ा, रितुडीह, एलएच, सोनाटांड सहित आस-पास के इलाकों में बिजली की थोड़ी भी दिक्कत हुई तो छोटे मेंटेनेंस के लिए 33 हजार का शट डाउन लेना होगा. जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होगी. अभी 11 हजार में कार्य करने के लिए 11 हजार को ही बंद किया जाता है, जबकि एक ही बिजली खंभे पर काम करना बिजली विभाग के कर्मचारियों के लिए मुसीबत से कम नहीं होगा. लेकिन इस पर किसी का कोई ध्यान नहीं है, बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगी ठेका कंपनी सिर्फ जैसे-तैसे काम कर निकल रही है. जिसका खामियाजा आनेवाले दिनों में विभाग के साथ आम बिजली उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें – महागठबंधन बनाने का पक्षधर है जेएमएम, इस माह के अंत हो सीटों का बंटवारा: हेमंत सोरेन
इस समस्या को दूर करने का प्रयास होगा: अभियंता
चास विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार टुडू ने कहा कि एक ही खंभे पर 33 हजार, 11 हजार और 220 वोल्ट के तार लगने से समस्या होगी. इससे तो इंकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन इस समस्या को दूर करने का प्रयास भी किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें –



