NEWSRanchi

रामलखन सिंह यादव कॉलेज के छात्रों को अप्रेंटिस एक्ट की दी गयी जानकारी

Ranchi: श्रम नियोजन,  प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड द्वारा रामलखन सिंह यादव कॉलेज परिसर में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिस मेला का आयोजन किया गया. इस मेला में महाविद्यालय के विभिन्न संकाय के लगभ ग 500 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति थी. जिनमें 107 छात्र-छात्राओं को अप्रेंटिस एक्ट की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी. छात्रों को प्रशिक्षण अवधि एवं ट्रेनिंग के दौरान प्राप्त होने वाली वृतिका राशि तथा प्रमाण-पत्र तथा रोजगार के विभिन्न अवसर की जानकारी सहायक निदेशक प्रशिक्षण की ओर से दी गयी. इस अवसर पर विभाग व कॉलेज के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: 16 थानों के 96 पुलिसकर्मियों ने दी दर्जनों ठिकानों पर दबिश, 38 गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button