Crime NewsMain Slider

बोकारो : धनबाद एसीबी की टीम ने पंचायत सेवक को घूस लेते किया गिरफ्तार

Bokaro : भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी के पर एसीबी की कार्रवाई राज्य में जारी है. इसी दौरान शनिवार को धनबाद एसीबी की टीम ने बोकारो के कसमार प्रखंड क्षेत्र के सोनपुरा पंचायत के पंचायत सेवक रामजस चौधरी को घूस लेते गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार पंचायत सेवक रामजस चौधरी सोहैल अख्तर नाम के व्यक्ति से दो हजार रुपये घूस ले रहे थे.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड : नौकरी मांग रहे 8, 40, 991 लोग और वैकेंसी है महज 93 हजार

प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित फाइल बढ़ाने के लिए मांगी गयी थी घूस

 

मिली जानकारी के अनुसार पंचायत सेवक रामजस चौधरी के द्वारा सोहैल अख्तर से प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने के लिए घूस के लिए दबाव बनाया जा रहा था. जबकि सोहैल अख्तर घूस देने को तैयार नहीं था. इसके बाद सोहैल अख्तर के द्वारा इसकी शिकायत धनबाद एसीबी टीम से किया गया था.

इसे भी पढ़ेंः सुनिल सोरेन VS रणधीर सिंहः दुमका चुनाव से पहले संथाल में बीजेपी सांसद और विधायक आपस में भिड़े

 

 एसीबी ने घूस लेते किया गिरफ्तार

 

पंचायत सेवक रामजस चौधरी के द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया. मामले का सत्यापन के दौरान घूस मांगे जाने की बात सही पायी गयी.

इसके बाद शनिवार को एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो हजार रुपया घूस लेते हुए पंचायत सेवक रामजस चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करने के बाद रामजस चौधरी को एसीबी की टीम अपने साथ लेकर धनबाद लेकर चली गयी. जहां पूछताछ की जायेगी.

इसे भी पढ़ेंः निशाने पर कौन होगा

One Comment

  1. 912101 114140Your home is valueble for me. Thanks!? This internet page is actually a walk-via for all of the data you needed about this and didn know who to ask. Glimpse appropriate here, and you l certainly uncover it. 640588

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button