Jharkhand

झारखंड : नौकरी मांग रहे 8, 40, 991 लोग और वैकेंसी है महज 93 हजार

– देश में 10, 317, 197 लोगों को तत्काल रोजगार की जरूरत

– रोजगार के अवसर महज 1,89, 388

– सरकारी, प्राइवेट सहित अन्य क्षेत्रों में है यह अवसर

 

Rahul guru

Ranchi : गिरती अर्थव्यवस्था और महामारी के इस दौर में नौकरी पाना किसी चुनौती से कम नहीं है. देशभर में संगठित और गैर संगठित क्षेत्र से हर दिन हजारों लोग नौकरी गंवा रहे हैं. ऐसे में बेरोजगारों की संख्या में हर माह इजाफा ही हो रहा है. बेरोजगार लोगों की संख्या में जिस तरह से इजाफा हो रहा है, उसके मुकाबले देश में रोजगार की संख्या नहीं के बराबर है.

केंद्र सरकार के श्रम और नियोजन विभाग की ओर से नेशनल करियर सर्विस नाम से एक पोर्टल चलाया जा रहा है. इस पोर्टल में रोजगार की तलाश कर रहे हजारों लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं. नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के अगस्त माह तक के आंकड़े बताते हैं कि नौकरी की उपलब्धता देश में बेरोजगारों की संख्या के मुकाबले कुछ नहीं है. पोर्टल के आंकड़े बताते हैं कि देश में 10, 317, 197 लोगों को तत्काल रोजगार की जरूरत है, जबकि नौकरी या रोजगार के अवसर महज 1,89, 388 ही हैं. ये अवसर सरकारी, प्राइवेट सहित अन्य क्षेत्रों में है.

 

इसे भी पढ़ें :सुनिल सोरेन VS रणधीर सिंहः दुमका चुनाव से पहले संथाल में बीजेपी सांसद और विधायक आपस में भिड़े

झारखंड में महज 93 हजार नौकरियां

रोजगार की उपलब्धता और बेरोजगारों की संख्या झारखंड में भयावह है. झारखंड सरकार के रोजगार पोर्टल के आंकड़े के मुताबिक राज्य में सरकारी, प्राइवेट सहित अन्य स्रोतों से उपलब्ध रोजगार की संख्या केवल 93 हजार ही है. यह अवसर विभिन्न क्षेत्रों में है. जबकि इसी पोर्टल के अनुसार राज्य में रजिस्ट्रर्ड बेरोजगारों की संख्या 8, 40, 991 है. राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर रोजगार मेला आयोजित कर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता रहा है. पर इस कोरोना महामारी के दौर में (अप्रैल से अगस्त 2020) जितने लोगों ने नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, उनकी संख्या नौकरी पा चुके लोगों की संख्या से दो गुणा से अधिक है. झारखंड सरकार के श्रम विभाग की ओर से अब तक 618 रोजगार मेला लगाया गया है. जहां से 46704 लोगों को नौकरी मिली है.

इसे भी पढ़ें :फिकस्ड चार्जेस पर जल्द निर्णय की घोषणा करेगी नियामक आयोग, घरेलू उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत

 

छह माह में एक लाख से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

झारखंड में कोरोना काल में नौकरी जाने के बाद श्रम विभाग के रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है. अप्रैल माह से 15 सितंबर तक 1,02,552 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें अप्रैल महीने में कुल 12832, मई महीने में कुल 18720, जून महीने में कुल 35258, जुलाई महीने में 19695, अगस्त महीने में 10333  और सितंबर महीने में (15 सितंबर तक) 5714 लोगों  ने रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं औसतन 500 लोग हर दिन नौकरी की उम्मीद से रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :विशेष शाखा द्वारा फोन टैपिंग: सरयू राय ने सीएम को लिखा लेटर, कहा- जांच रिपोर्ट की कॉपी दिलाने के साथ दोषियों पर करें कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button