JharkhandRanchi

रांची के कारोबारी का दशम फॉल से बरामद हुआ शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: दशम फॉल में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान राहुल बजाज के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि राहुल सुखदेवनगर के अरुणोदय अपार्टमेंट में रहता था और पेशे से शेयर कारोबारी था.

शव मिलने की सूचना पर पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में लगी है कि आखिर राहुल बजाज की हत्या हुई है या फिर उसने आत्महत्या की है.

इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी को शाह की चुनौती, सीमा विवाद पर 1962 से आज तक हो जाए दो-दो हाथ

शनिवार से था लापता

जानकारी के अनुसार राहुल बजाज शनिवार से ही लापता था. दशम फॉल थाना की पुलिस को शाम में ग्रामीणों ने दशम फॉल के पास एक लावारिस बाइक की जानकारी दी थी. जिसके बाद पुलिस के कहने पर ग्रामीणों ने आसपास छानबीन भी की थी लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चला था.

बाद में पुलिस के कहने पर ग्रामीणों ने बाइक को सुरक्षित रखा था. इसी दौरान रविवार को पानी में तैरते हुए राहुल बजाज का शव बरामद हुआ.

इसे भी पढ़ें-मन की बात में PM : लद्दाख में भारत की तरफ आंख उठाने वालों को करारा जवाब मिला है

आत्महत्या या हत्या जांच में जुटी पुलिस

दशम फॉल से राहुल बजाज का शव मिलने के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि राहुल बजाज ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या करके उसके शव को पानी में फेंक दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बाइक को जब्त कर लिया है.

राहुल के घर वालों को भी घटना की जानकारी दे दी गयी है. साथ ही पुलिस परिवार वालों से भी पूछताछ करेगी. कहीं घर में किसी विवाद की वजह से राहुल ने जान तो नहीं दे दी या फिर किसी से कुछ दुश्मनी तो नहीं थी जिसकी वजह से उसकी हत्या की गयी हो. इन सभी बिंदुओं पर पुलिस पूछताछ की तैयारी में है.

इसे भी पढ़ें-बिहार NDA में खटास? कार्यकर्ताओं से बोले Chirag Paswan – करें तैयारी,जरूरत हुई तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button