Main SliderNational

राहुल गांधी को शाह की चुनौती, सीमा विवाद पर 1962 से आज तक हो जाए दो-दो हाथ

New Delhi: भारत-चीन सीमा पर विवाद पर सियासत जारी है. गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे. सैनिकों की शहादत पर कांग्रेस लगातार केन्द्र सरकार पर हमलावर है.

कांग्रेस के सभी आरोपों का जवाब देते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दोनों युद्ध दोनों जीतने जा रहा है. अमित शाह ने कहा कि भारत कोरोना की जंग के साथ-साथ पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बढ़े तनाव की जंग भी जीतेगा.

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि हम हर विषय पर संसद में चर्चा करने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि संसद में चलने वाली है, अगर किसी को सीमा विवाद पर चर्चा करना आइये, हम चर्चा करेंगे. 1962 से लेकर आज तक, दो दो हाथ हो जए.

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि चर्चा से कोई नहीं डरता लेकिन जब देश के जवान संघर्ष कर रहे हैं, सरकार ठोस कदम उठा रही है तो उस वक्त कोई भी ऐसा बयान नहीं देना चाहिए, जिससे की पाकिस्तान और चीन को खुशी मिले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button