
Ranchi : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित बोड़िया में टंडवा के प्रमुख बबलू सागर मुंडा पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस घटना में बबलू सागर मुंडा के बॉडीगार्ड गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. इस मामले में कांके थाने की पुलिस चार संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है. अब तक की पूछताछ में पुलिस को कुछ भी जानकारी हासिल नहीं हुई है. बबलू सागर मुंडा टंडवा के प्रमुख हैं और अपना कारोबार करते हैं. कांके थाने की पुलिस टीपीसी के सदस्यों पर गोली चलाने की आशंका जाहिर की है. इस घटना की जांच पुलिस सीसीटीवी के सहारे कर रही है.
इसे भी पढ़ें : बुंडू में दो बच्चों के पिता ने पत्नी को मार डाला, मासूम बोला- पापा ने मम्मी का गला दबाया
इधर, घायल बॉडीगार्ड की हालात में तेज़ी से सुधार हो रहा है. इस गोलीबारी कांड में गोरखा बटालियन के एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल जवान का नाम अजय सोमार है और वह दार्जिलिंग का रहने वाला है. घायल जवान अजय कुमार ने बताया कि करीब 10 फीट की दूरी पर से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था. अपराधी बोलेरो गाड़ी से पीछा करते हुए आगे निकल कर फायरिंग कर दी थी. घायल जवान अजय सोमार ने बताया कि बबलू सागर मुंडा को बचाने में गोली हमको लग गयी. गोली लगने के बाद भी हमने अपराधियों की 500 मीटर तक पीछा किया लेकिन तब तक अपराधी काफी दूर तक निकल गए थे.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand High Court: जेपीएससी व जेएसएससी कुंभकरण न बनें, तीन माह में एफएसएल की रिक्तियां भरें, नहीं तो सख्त आदेश
आपको बता दें कि बबलू सागर मुंडा के बड़े भाई प्रेम सागर मुंडा की हत्या तीन मार्च 2020 की शाम करीब सात बजे मोरहाबादी मैदान में कर दी गई थी. प्रेम सागर मुंडा भाजपा नेता था. चर्चा ही कि टीपीसी के उग्रवादियों ने मुंडा की हत्या की थी. इस मामले में प्रेम सागर के बेटे अश्विनी सागर के बयान पर अज्ञात अपराधियों पर एफआइआर दर्ज की गई थी. पुलिस आज तक प्रेम सागर मुंडा के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.
इसे भी पढ़ें : Chaibasa में लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली, खलासी की मौत, चालक घायल




