Uncategorized

चैंबर चुनाव: अग्रसेन भवन में टीम रंजीत का मिलन समारोह

News Wing

Ranchi, 22 August: चैंबर चुनाव का दिन नजदीक आते ही दोनों टीमों की गतिविधियां तेज हो गयी है. दिन में जनसंपर्क के बाद रात में टीम रंजीत ने अग्रसेन भवन में परिचय सत्र सह मिलन समारोह का आयोजन किया. मिलन समारोह में पहुंच अपर बाजार, जेजे रोड, महावीर चौक, हरमू, हरमू रोड, बड़ालाल स्ट्रीट,गांधी चौक और दीनबंधु लेन के व्यवसाईयों से टीम ने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. 

अतिथियों ने कहाः महत्वाकांक्षी सदस्यों की टीम, चैंबर को प्राप्त होगी नई ऊर्जा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोवर्धन गाड़ोदिया ने कहा की टीम रंजीत जीत कर आती है तो चैंबर को एक नई ऊर्जा प्राप्त होगी. प्रेम मित्तल ने कहा की यह महत्वाकांक्षी सदस्यों की टीम है. चुनाव जीत कर आने वाले टीम के लिए जीएसटी का सरलीकरण पहला मुद्दा होगा. शिव शंकर साहू ने कहा की सशक्त चैम्बर की आवश्यकता है, पूरा विश्वास है की टीम रंजीत के नेतृत्व में चैंबर ऊंचाई में जायेगा. विनय सरावगी ने कहा की युवा प्रत्याशी की टीम है. हर चुनौतियों को स्वीकार करेंगे और उनका समाधान करेंगे.

टीम रंजीत के सभी सदस्य थे मौजूद

मिलन समारोह में रंजीत टीम के आनन्द गोयल, आनंद कुमार पसारी, अश्विन राजगढ़िया, दीपक कुमार मारू, दीनदयाल बर्णवाल, कुणाल आजमानी, मुकेश कुमार अग्रवाल, नवजोत अलघ, पंकज कुमार चौधरी, पंकज कुमार पोद्दार,परेश गट्टानी, प्रवीण जैन(छाबड़ा), प्रवीण लोहिया, राहुल मारू, राम बांगड, रंजीत कुमार गाड़ोदिया, शैलेश अग्रवाल, श्रवण कुमार जालान, सोनी मेहता, विकाश विजयवर्गीय एवं विमल कुमार फोगला मौजूद थे.

कार्यक्रम में पूर्व चैंबर अध्यक्षों ने की शिरकत

मंच का संचालन विष्णु प्रसाद लोहिया ने किया, इस मौके पर पूर्व चैंबर अध्यक्ष रतन मोदी, प्रदीप शर्मा, रंजीत टिबड़ेवाल, पवन शर्मा, विकाश सिंह एवं ओम प्रकाश अग्रवाल के अलावा अजय मारू, भरत चंद्र पोद्दार, गुलशन आजमानी, राज कुमार मारू, शिव शंकर साहू, गोवर्धन गाड़ोदिया, विनय सरावगी, पवन पोद्दार, विनोद कुमार जैन, रवि शर्मा, रतन मोर, प्रेम मित्तल, राजेंद्र सरावगी, अरुण छवछारिया, मदन जैन छावड़ा मंच पर मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button