
JAMSHEDPUR : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत ओड़िया गांव के समीप स्थानीय निवासी ईश्वर चंद्र महतो का शव पेड़ से लटका पाया गया. शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर नीमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ईश्वर सरायकेला प्रखंड कार्यालय में कार्यरत थे. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी ना ही उन्होंने परिवार में कभी कोई जिक्र किया था. पंचायत चुनाव से पहले अपने कार्य को लेकर थोड़े विचलित रहते थे. उन्होंने बताया कि 6 जून को उनके पिता अपने गांव की खेती के काम से निकले थे. जहां आज उनका शव पेड़ से झूलता मिला है. वैसे पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि मृतक सरायकेला में ही रह कर ड्यूटी किया करते थे.
ये भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा में बिजली कटौती के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदर्शन कर विभाग को सौंपा ज्ञापन




