
Jamshedpur : जुगसलाई के माहेश्वरी मंडल में जुगसलाई नगर परिषद की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. कम्बल का वितरण जमशेदपुर लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जुगसलाई नगर परिषद के सांसद प्रतिनिधि नागेंद्र पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी एवं जुगसलाई नगर परिषद के पदाधिकारियों द्वारा किया गया. कुल 120 जरूरतमंदों को कम्बल दिया गया.
ये थे मौजूद
रविदास, पप्पू सिंह, दीपक हल्दिया, अमर सिंह, हरजिंदर सिंह निक्के, रितेश जैन, आलोक बाजपेयी, सुनील सिंह, तरविंदर भाटिया, बिष्णु सोनकर, विकास महतो, जगदीश लाल, आकाश सिंह, अनूप खान, अजय पांडेय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.




