
Bahragoda : वोलेंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन झारखंड के आजीवन सदस्य सारजमदा निदिरटोला निवासी राजेश मार्डी को 65वीं बार रक्तदान करने एवं रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए झारखंड की राजधानी रांची में सम्मानित किया गया. रांची स्थित मोरहाबादी के टैगोर हिल ऑपन स्पेश थियेटर में उन्हें यह सम्मान झारखंड आंदोलनकारी पदमश्री डॉ रामदयाल मुंडा के सुपुत्र गुंजल इकिर मुंडा के हाथों आकर्षक स्मृति चिन्ह मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. रक्तदान के क्षेत्र में पूरे कोल्हान प्रमंडल में अपनी अलग पहचान बना चुके राजेश मार्डी को झारखंड आदिवासी विकास समिति रांची एवं झारखंड कला मंदिर सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की ओर से आयोजित सम्मान समारोह 2021 के लिए यह सम्मान दिया गया है. सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम में मंच पर बतौर मुख्य अतिथि पदमश्री मुकुंद नायक, महावीर नायक, क्षितिज राय, आयोजनकर्ता प्रभाकर नाग समेत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अगुवाई करने वाले प्रतिभाएं मौजूद थे. सम्मान पाकर राजेश मार्डी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे जीवन का अनमोल क्षण है . आशा करता हूं कि इससे भी बेहतर ऊर्जा के साथ अपने काम में जिम्मेदारी लिए पूरा कर सकूं.मोके पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रबंधक संजय चौधरी सहित वीवीडीए जमशेदपुर इकाई के सभी सदस्यों ने राजेश मार्डी को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.
इसे भी पढ़ें- बहरागोड़ा : चंदरी टीम ने बनडाही को दो गोल से हराया




