
Giridih: जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि रविवार को गिरिडीह भाजपा ने बूथ स्तर पर मनायी गयी. पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी समेत कई भाजपा बक्सीडीह स्थित बूथ 192 और 193 पहुंचे. जहां भाजपा समर्थकों के साथ पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि मनायी. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु ने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन त्याग और बलिदान की गाथा रहा है. इस दौरान पंडित दीनदयाल के जीवन को भाजपा नेता ने समाज और देश के अमूल्य बताया. जयंती में नागेशवर दास, चंचला देवी, विजय दास, श्याबल घोष, नीरज चन्द्रवंशी, राजेश ठाकुर, बालेशवर दास, प्राण दास, सुरेन्द्र दास, कुलदीप दास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
सरस्वती पूजा को लेकर रविवार को गिरिडीह के कई थानों में शांति समिति की बैठक हुई. जिला मुख्यालय के मुफ्फसिल थाना में हुए शांति समिति के बैठक में बीडिओ गणेश रजक, सदर एसडीपीओ विनोद रवानी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और प्रमुख्या पूनम देवी भी शामिल हुए. इस दौरान सदस्यों ने इलाके में पर्व के दिन डीजे पर पांबदी लगाने की मांग की और कहा कि विसर्जन के दिन खास नजर रखने की जरुरत है. क्योंकि कुछ असमाजिक तत्व के लोग विसर्जन जूलुस में शामिल हो जाते है.

कांग्रेस नेत्री ने चंपाई सरकार को घेरा
कुछ दिनों पहले गिरिडीह के देवरी के मदनाडीह गांव में गर्भवती महिला को खाट से एबुलेंस तक पहुंचाने के मामला अब तूल पकड़ा है. रविवार को प्रर्देश कांग्रेस की महासचिव सह जमुआ विस प्रभारी डा. मंजू कुमारी ने मदनाडीह गांव का दौरा की. और अपने ही सरकार पर जमकर हमला बोली. कहा कि आदिवासियों के हित की बात करने वाली हेमंत सरकार हो या, अब की चंपाई सोरेन सरकार. सभी सरकार सिर्फ दावे करती आई है. हकीकत यही है कि आदिवासी बहुल गांवो की तस्वीरों में कोई बदलाव नहीं आया है. इस दौरान मंजू कुमारी ने गर्भवती महिला बंसती हेम्ब्रम और उसके परिवार से मिली. ग्रामीणों का कहना था कि ना तो किसी विधायक और सांसद ने उनके गांव की परेशानी को समझा, और ना ही प्रशासन की नजर मदनाडीह गांव पर कभी पड़ा. जिसे उनके गांव की परेशानी दूर हो सके.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के कबीर ज्ञान मंदिर में विवेक साहब निर्वाण महोत्सव शुरू




