Giridih

गिरिडीह में आठ कंपनियों के लगे 432 मोबाइल टावरों पर करोड़ों का बकाया, वसूली के लिए होगी सख्ती

Giridih: अलग-अलग कंपनियों के गिरिडीह जिले में लगे 432 मोबाइल टावरों के बकाया राशि वसूली को लेकर प्रशासन और नगर निगम ने सख्ती करना शुरु कर दिया है. इसी क्रम में शनिवार की शाम उप नगर आयुक्त स्मृति कुमारी ने पदाधिकारियों और अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल टावर प्रोवाईडरों के साथ बैठक की. जिसमें जानकारी दिया गया कि पूरे जिले में 432 मोबाइल टावर लगे हैं और कंपनियों को एक फीसदी राशि का भुगतान सरकारी खाते में जमा कराना होता है. लेकिन आठ कंपनियों में किसी ने राशि का भुगतान नहीं किया है. ऐसे में अब एक माह के भीतर बकाया का भुगतान नहीं किया गया. तो उनके खिलाफ नीलामवाद पत्र दायर कर बकाया वसूली किया जाएगा. बैठक में उप नगर आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि रिलांयस जीओ पर 48 लाख 30 हजार का बकाया है. तो रिलांयस जीओ इन्फ्रास्ट्रक्चर 14 लाख 35 हजार का बकाया है. जबकि एटीसी टेलीकॉम पर 22 लाख 5 हजार और सुमित डिजीटल पर ही 8 लाख 75 हजार तो भारती एयरटेल पर ही एक लाख 75 हजार का बकाया समेत अन्य कंपनियों पर बकाया है. इधर बैठक में डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए थे.

Related Articles

Back to top button