
Deoghar: रविवार को भाजपा जिला कमेटी की ओर से देवघर नगर में गांधी जयंती के पूर्व सभी महापुरुषों की प्रतिमा की साफ सफाई जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास के नेतृत्व में किया गया. इसके अलावा शहर के टावर चौक से अंबेडकर चौक तक चलाया स्वच्छता अभियान चलाया. स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा के जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलकर सभी महापुरुषों के प्रतिमा की साफ सफाई की. जिसमें महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, वीर कुंवर सिंह, बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान का संदेश दिया.

विधायक नारायण दास ने कहा कि शहर में प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता अभियान में शामिल होकर सभी महापुरुषों की प्रतिमा की आवश्यक साफ सफाई करें जिससे हमारा देवघर स्वच्छता की ओर आगे बढ़े. यह स्वच्छता अभियान पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है. हम लोगों को मिलकर साफ-सफाई पर ज्यादा जोर देना चाहिए और अपने शहर को स्वच्छ बनाना चाहिए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास, प्रदेश कर समिति सदस्य रीता चौरसिया, दिवाकर गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया, सचिन सुल्तानिया, जूनियर बाबूलाल मरांडी, विजया सिंह, अतुल सिंह, धनंजय खवाड़े, अंश देव राजपूत, अलका सोनी, संध्या कुमारी, प्रेमलता बरनवाल, अजय केसरी, मीणा झा, गौरी शंकर शर्मा, उमाशंकर प्रजापति, दशरथ दास, प्रदीप वर्मा, संध्या देवी, विवेक कुमार, रोहित कुमार, सुमन केसरी, महेश कुमार, रंजीत यादव सहित अन्य लोग से उपस्थित थे।




