JharkhandLead NewsRanchi

BJP के 20 दिवसीय सेवा समर्पण अभियान का समापन, सभी बूथों से 2,16,740 लोगों ने PM को लिखा आभार पत्र

Ranchi : प्रदेश भाजपा का 20 दिवसीय सेवा समर्पण अभियान का समापन हो गया. इस दौरान पार्टी की ओर से 91,000 लोगों का कोविड टीकाकरण कराया गया. 1131 यूनिट रक्तदान हुआ. 122 गोष्ठियां, 639 स्थानों पर स्वच्छता अभियान,133 दिव्यांग उपकरणों का वितरण, 2,43,000 झोला वितरण, 56 स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी. सभी बूथों से 2,16,740 लोगों ने प्रधानमंत्री को आभार पत्र लिखा. प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश के मुताबिक झारखंड में सेवा समर्पण अभियान कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा. इसमें प्रदेश के सभी जिलों में मंडलों के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. उन्होंने अभियान से जुड़े बूथ स्तर से लेकर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएं दीं.

इसे भी पढ़ें – लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा गिरफ्तार!

17 सितंबर से शुरू हुआ था अभियान

दीपक प्रकाश के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक पार्टी द्वारा सेवा समर्पण अभियान चलाया गया. 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने 20 वर्षों का कार्यकाल पूरा किया. इस अवधि में उन्होंने प्रदेश और देश में विकास और सुशासन का नया इतिहास रचा. उनके नेतृत्व में गुजरात राज्य में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए. पिछले सात वर्षों में देश भर में गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित विकास की मुख्यधारा में शामिल हुए हैं. करप्शन पर लगाम लगाने की सार्थक पहल प्रारम्भ हुई है. आज डीबीटी के माध्यम से शत प्रतिशत राशि गरीबों के खाते में पहुंच रही है.

अभी प्रदेश भाजपा ने सेवा और समर्पण के जरिये राज्य के 362 पाहनों को सम्मानित किया. अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा 357 स्थानों में मरीजों के बीच फलों के वितरण किये गये, 639 स्थानों पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से नदी, तालाबों और जलश्रोतों की सफाई की गयी. इस अभियान में पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा किसान जवान सम्मान कार्यक्रम के द्वारा 4047 किसानों को सम्मानित किया गया. 2507 लोगों ने नमो एप डाउनलोड किये.

इसे भी पढ़ें –  FOLLOW UP :  न्यूजविंग ने नये कोविड वार्ड को लेकर किया था आगाह, डीसी बोले – मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button