JharkhandRanchi

झारखंड में 22 लाख 45 हजार नये सदस्य बनायेगी भाजपा

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड बहुत दिनों के बाद आया हूं. पहले के झारखंड और अभी के झारखंड में बहुत अंतर है. बीजेपी ने रघुवर दास के नेतृत्व में दसों दिशाओं में विकास किया है. विकास और भ्रष्टाचार पर नकेल कसनेवाली सरकार है. प्रदेश भाजपा कार्यालय रांची में शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सदस्यता बढ़ाने को लेकर बैठक की गयी. बैठक में झारखंड में 22 लाख 45 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है. इससे पहले झारखंड में 25 लाख भाजपा के सदस्य होने का दावा भाजपा करती है.

इसे भी पढ़ें – राज्यसभा में बोले गुलाम नबी आजाद, हिंसा और मॉब लिंचिंग का कारखाना बन गया है झारखंड

6 जुलाई से होगी शुरुआत

झारखंड में भी छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है. शिवराज सिंह चौहान सदस्यता अभियान की तैयारियों के सिलसिले में ही रांची पहुंचे हैं. यहां वे प्रदेश पदाधिकारियों, जिला सदस्यता प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रमंडल प्रभारी, सांसद-विधायक, आयोग-बोर्ड के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष मोर्चा के सदस्यता प्रभारी सह प्रभारी के साथ बैठक करेंगे. शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा का सर्वोच्च आयाम आना बाकी है. जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं बनी है उन राज्यों में भी भाजपा की सरकार बनेगी.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीहः साइबर अपराध के झूठे केस से युवक को बचाने के नाम पर दारोगा ने वसूले 1 लाख 70 हजार, सस्पेंड

गांधी परिवार कांग्रेस पर बोझ, ममता दीदी का संतुलन बिगड़ा

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार कांग्रेस पर बोझ हो गया है. कांग्रेस के लोग ही ऐसी बातें कर रहे हैं. इस चुनाव से परिवार, वंशवाद, पंथवाद खत्म हो गया है. यह राष्ट्रवाद, विकासवाद और नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी कार्यों की जीत है. चुनाव परिणाम के बाद ममता दीदी का संतुलन बिगड़ गया है. श्रीराम बोलने पर गोली मारी जा रही है. बंगाल में अराजकता फैली है.

इसे भी पढ़ें – नाले में पोषाहार फेंके जाने की शिकायत बाल संरक्षण आयोग से की, सीडीपीओ की भूमिका संदिग्ध

Related Articles

Back to top button