JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryRanchi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश 2 सितंबर को पांडू(पलामू) जायेंगे

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश 2 सितंबर को पांडू(पलामू) जायेंगे. प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और बालमुकुंद सहाय भी पलामू जायेंगे. यह जानकारी बीजेपी के प्रदेश मीडिया संयोजक शिवपूजन पाठक ने दी. इस संबंध में उन्होनें बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एक दिवसीय प्रवास पर पलामू जिला के पांडू का दौरा करेंगे,जहां पिछले दिनों दलित मुसहर समाज के 50परिवार के घरों को नष्ट कर उन्हें बेघर कर दिया गया है. आज ऐसे महादलित परिवार के सैकड़ों सदस्य महिला एवं उनके छोटे- छोटे  बच्चे दर दर भटकने को मजबूर हैं. दीपक प्रकाश 11बजे पूर्वाह्न ऐसे दलित पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलकर घटना की जानकारी लेंगे.

इसे भी पढ़े: 5 सितंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत,एक महीने के लिए चार्टर प्लेन की भी बुकिंग

Related Articles

Back to top button