NEWS

Adityapur : ” एक शाम बॉलीवुड के गायको के नाम” 3 सितंबर को, पुरेन्द्र ने संगीत प्रेमियों से की कार्यक्रम का लुत्फ उठाने की गुजारिश

Adityapur : श्री श्री गणेश पूजा 2022 के अवसर पर न्यू डिस्को क्लब द्वारा आदित्यपुर- 2, रोड नंबर- 15 स्थित मैदान में ” एक शाम बॉलीवुड के गायको के नाम” कार्यक्रम का आयोजन 3 सितंबर शनिवार की शाम छह बजे से किया जाएगा. यह जानकारी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए न्यू डिस्को क्लब के मुख्य संरक्षक सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, क्लब के अध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता, पूर्व पार्षद सतीश मिश्रा एवं शक्ति चौधरी ने संयुक्त रूप से दी. इस मौके पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में माताओं, बहनों एवं बड़े- बुजुर्गों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम के दौरान सभी के लिए शुद्ध पेयजल एवं कॉफी की व्यवस्था भी रहेगी. उन्होंने सभी संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में ससमय उपस्थित होने की अपील की है.

शहर के जाने-माने कलाकार देंगे प्रस्तुति 

उन्होंने बताया कि सुप्रसिद्ध गायिका अर्पिता गांगुली के नेतृत्व में सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों यथा- पापरी भट्टाचार्जी, हीरॉक सेन, गौतम गोराई, संजय स्वर्णकार, सौमिक एवं देव द्वारा बॉलीवुड गायकों द्वारा गाए गए गीतों की प्रस्तुति की जाएगीl कार्यक्रम में इंस्ट्रूमेंट प्लेयर के रूप में अरुण थापा, श्रवण, संजय परियार, राजन स्वामी, जितेश, स्टीफन, ग्लेन, कृष्णा इत्यादि मौजूद रहेंगे. उद्घोषक की भूमिका में सुप्रसिद्ध उद्घोषक केके ओझा रहेंगे.

इसे भी पढ़ें-Jamshedpur : जानिए टाटा स्टील नौकरी देने के लिए किसकी तलाश कर रहा है…

 

Related Articles

Back to top button