Giridih

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मंराडी का गिरिडीह के तिसरी में हुआ भव्य स्वागत

Giridih: भाजपा के नए प्रर्देश अध्यक्ष सह पूर्व सीएम बाबूलाल मंराडी प्रर्देश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गिरिडीह के तिसरी प्रखंड पहुंचे. और उनका स्वागत भी उसी गर्मजोशी के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया. करीब तीन किमी लंबे रोड शो के साथ 500 बाइको में कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके स्वागत में दिखी. कार्यकर्ताओं की टोली उनका स्कॉट कर तिसरी के बरनवाल धर्मशाला लेकर पहुंची. जहां नवोदित प्रर्देश अध्यक्ष का स्वागत भी उसी अंदाज में किया गया. पीएम मोदी के साथ जेपी नड्डा और अमित शाह के समर्थन में नारे होने के साथ उनके समर्थन में कार्यकर्ताओं की टोली पूरे उत्साह के साथ नारे लगाते दिखे. इस दौरान भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह, मनोज यादव, अशोक उपाध्याय, चंदौरी मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र पंडित, सुनील साव समेत कई कार्यकर्ताओं ने बुके देकर और माला पहनाकर नए प्रर्देश अध्यक्ष का स्वागत किया. जबकि बरनवाल धर्मशाला में ही तिसरी भाजपा के टिफिन बैठक में प्रर्देश अध्यक्ष शामिल हुए. और मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच हुंकार भरते हुए पूर्व सीएम मंराडी ने कहा कि नो साल का वक्त जनता के लिए समर्पित रहा. पीएम मोदी और उनके मंत्रीमंडल ने एक-एक दिन देश सेवा में लगा दिया. गरीब का हक कोई छीने नहीं, इसका एक उदाहरण मोदी और उनके मंत्रीमंडल ने पेश किया. और यही कारण है कि आज जनता के जुंबा में सिर्फ एक नारा है मोदी-मोदी. प्रर्देश अध्यक्ष ने मौजूदा हेमंत सरकार पर जमकर बरसे, और कहा कि अब हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है. आने वाले दिनों में कार्यकर्ताओं को लोस और विस चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए. क्योंकि तीन सालों में हेमंत सरकार सिर्फ लूटने का काम की. तिसरी भाजपा के टिफिन बैठक में प्रर्देश अध्यक्ष ने मौजूदा कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक भोजन किया. बैठक में पार्टी के गिरिडीह अध्यक्ष महादेव दुबे, विनय शर्मा, लक्ष्मण मोदी, राजकुमार यादव, कपिल यादव, ब्रहमदेव विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, उदय साव, नरेश यादव और केडी यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button