
Dhanbad : जिले में सभी दलों ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में रविवार को हीरापुर के एक होटल में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मल प्रधान ने की.
इस अवसर पर धनबाद के सांसद तथा मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए नगर प्रभारी पीएन सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम, लगन तथा समर्पण के बल पर धनबाद लोकसभा क्षेत्र मे ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है.
उसी तरह आगामी चुनाव में भी रिकॉर्ड वोट से जीत हासिल करना है. उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी से मेहनत शुरू कर देनी है. उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के कामों को जन=जन तक पहुंचाने का काम करें.
इसे भी पढ़ें : #NewTrafficRule पर खुल कर बोल रहे हैं- पढ़ें लोग क्या कह रहे हैं (हर घंटे जानें नये लोगों के विचार)
भाजपा ने साबित किया कि जो कहती है, वह करती है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल विकास और राष्ट्रवाद दोनों के लिए काम हुए हैं. दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही 70 दिनों के अंदर जम्मू कश्मीर से धारा 370 तथा 35 ए को हटाकर यह साबित कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह करती है. भाजपा के शासनकाल में जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया है.
उन्होंने कहा कि विपक्ष का एक दल कहता है कि हम झारखंड की 81 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन जब उनके सुप्रीमो ने एक क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाया तो जीत की तो बात छोडिये, वे तीसरे स्थान पर रहे.
इसे भी पढ़ें : Whatsapp पर वायरल की बच्चा चोरी की #FakeNews, दो ग्रुप एडमिन्स से पुलिस कर रही पूछताछ
इस चुनाव में हमारा नारा होगा-अबकी बार, 65 पार : राज सिन्हा
इस अवसर पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ा है. धनबाद नगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी इतिहास लिखा है. अभी तो भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. हमारा नेतृत्व तथा नीति जन-जन, कण-कण के लिए समर्पित है.
निश्चित रूप से झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का नारा होगा – अबकी बार 65 पार. और यह निश्चित रूप से सफल होगा.
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में संजय झा, निर्मल प्रधान, संजीव अग्रवाल, अजय त्रिवेदी, नितिन भट्ट, मिल्टन पार्थ सारथी, मुकेश पांडे, रवि सिन्हा, विकास सिन्हा, जगत महतो, रीता प्रसाद, नरेंद्र त्रिवेदी आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : #ChamberElection : तकनीकी कारणों से चेंबर चुनाव रद्द, अब 15 सितंबर को होगा




