
Giridih: गांडेय उपचुनाव और गिरिडीह सीट को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक मंगलवार को हुई. इस दौरान बैठक में मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नुनूलाल मंराडी, गिरिडीह अध्यक्ष दिनेश कुमारी मुर्मु, सिकंदर हेम्ब्रम समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में कार्यसमिति सदस्य मंराडी ने कहा गांडेय में झामुमो और तिसरी में खुले तौर पर भाकपा माले ने अचार संहिता का उल्लघंन किया. लेकिन दोनों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की. क्योंकि गांडेय में आदिवासी पर्व के दौरान कल्पना सोरेन के समर्थन में सदर विधायक सोनू ने मतदान करने की अपील की. किसी दल को अचार संहिता के दौरान ऐसा करने का अधिकार नहीं है. लेकिन गिरिडीह के सदर विधायक सोनू ने ऐसा किया. बैठक में दावा किया गया कि राज्य में एनडीए 14 सीटों पर जीत दर्ज करेगा. और इसके लिए मोर्चा की तैयारी युद्धस्तर पर चल रहा है. इधर बैठक में मोर्चा के कई कार्यकर्ता शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: कल्पना सोरेन ने बेंगाबाद में मांझी हड़ाम के साथ किया संवाद, चुनाव में मांगा समर्थन




