Jamshedpur

पुण्यतिथि पर भाजमो ने जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur : भाजमो जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में संपूर्ण क्रांति के नायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि  मानगो जेपी सेतु स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजलि दी. मौके पर भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव  ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जेपी आंदोलन के तहत  नीतीश कुमार, सरयू राय, लालू प्रसाद यादव, राम विलास पासवान समेत कई  तत्कालीन छात्र नेताओं ने पूरे देश भर में राजनीति के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई. स्वाधीनता आंदोलन में महत्वपूर्ण भुमिका निभाने वाले लोकनायक जयप्रकाश नारायण एक महान क्रांतिकारी आंदोलनकारी योद्धा थे. उन्होंने देश की आजादी के लिए संपूर्ण क्रांति का आगाज किया था. आंदोलन के क्रम में उन्हें  हजारीबाग सेंट्रल जेल भी जाना पड़ा था. देश की आजादी के बाद उन्होंने कोई भी पद स्वीकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पुरजोर तरीके लड़ाई लड़ रहे हैं. जयप्रकाश नारायण से प्रेरणा लेकर भाजमो पूरे राज्य में जन क्रान्ति का आगाज करेगी. इसमें भ्रष्टाचार, पर्यावरण संरक्षण, जनहित के कार्यो के लिए संघर्ष करेंगी. मौके पर भाजमो पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, पार्टी महानगर प्रवक्ता आकाश शाह, शंकर कर्माकर,  प्रकाश कोया आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- भाजमो ने एसडीओ से की गोलमुरी सरना स्थल से अतिक्रमण हटाने की मांग

 

 

Related Articles

Back to top button