
Ranchi : केंद्रीय विद्यालय संगठन ने देशभर में संचालित होने वाले केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के तरीके को अब बदल दिया है. केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में किसी भी तरह के कोटा सिस्टम के तहत एडमिशन नहीं होगा. संगठन की ओर से सभी केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य को इस बाबत पत्र भेजा गया है.
बताते चलें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जो भी स्कूल संचालित होते हैं उस पर सांसद कोटा सहित कई अंतः के कोटा निर्धारित किया गया था, अब इस सिस्टम को समाप्त कर दिया गया है.
फिलहाल केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में एडमिशन के लिए प्रोसेस चल रहा है. इसी एडमिशन के मद्देनजर रखते हुए नोटिफिकेशन जारी किया गया है.




