JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्वालिटी ट्रीटमेंट के लिए 660 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स होंगे तैनात

Ranchi: राज्य में चल रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को अपग्रेड करने की तैयारी है. जिससे कि वहां पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को क्वालिटी ट्रीटमेंट मिल सके. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग रेस हो गया है. वहीं सेंटरों के लिए 660 कम्युनिटी हेल्थ आफिसर्स की नियुक्ति की जाएगी. इनकी नियुक्ति अनुबंध पर होगी. इनमें अन रिजर्व्ड कैटेगरी के 194, इकोनॉमिकली कमजोर 65, एसटी के 133, एससी के 169, ओबीसी के 46 और बीसी के 53 पद शामिल हैं.

पहले करना होगा कोर्स

इन पदों पर नियुक्ति छह माह के ब्रिज कोर्स पूरा करने के बाद होगी. वहीं इस कोर्स में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स का सेलेक्शन झारखंड कंबाइंड एग्जाम के माध्यम से लिया जाएगा. काउंसिल ने इस परीक्षा के लिए चार मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. परीक्षा में शामिल होने के लिए जेनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को झारखंड के शैक्षणिक संस्थानों से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य होगा. वहीं स्थानीय रीति-रिवाज, भाषा एवं परिवेश का ज्ञान भी जरूरी होगा.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Weather Forecast: सूरज का पारा सातवें आसमान पर, अभी नहीं मिलेगी तन झुलसाने वाली गर्मी से न‍िजात, जानें पूर्वानुमान

रिजर्व कैटेगरी को राहत

हालांकि रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए झारखंड से मैट्रिक व इंटरमीडिएट पास होने की अनिवार्यता लागू नहीं होगी. इन पदों पर नियुक्ति जेनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) या बैचलर आफ आयुर्वेदिक मेडिसीन एंड सर्जरी योग्यता रखने वाले, हेल्थ सेक्टर में दो वर्ष काम करने का अनुभव रखनेवाले कैंडिडेट्स की ब्रिज कोर्स पूरा करने के बाद होगी.

तीन पेपर के होंगे एग्जाम

एग्जाम तीन पेपर का होगा. पहला पेपर हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा ज्ञान का होगा. वहीं, दूसरा पेपर क्षेत्र एवं जनजातीय भाषा का होगा. दोनों में अलग-अलग 30 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य होगा. तीसरा पेपर तकनीकी योग्यता तथा सामान्य अध्ययन विषय से होगा. एग्जाम दो पालियों में लिया जाएगा. पहली पाली एक घंटा 40 मिनट की होगी जिसमें पहले एवं दूसरे पत्र की समेकित परीक्षा ली जाएगी. दूसरी पाली की परीक्षा ढाई घंटे की होगी, जिसमें तीसरे पत्र की परीक्षा ली जाएगी.

ये भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti 2022: पटमदा डिग्री कॉलेज जल्ला में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम शुरू, कॉलेज के सचिव टुडू ने रक्तदान कर किया उद्घाटन

Related Articles

Back to top button