ChaibasaJharkhandNEWS

चाईबासा : मोमिन कांफ्रेंस ने मनायी हाजी अब्दुर्रज्जाक अंसारी की 105वीं जयंती, 23 लोगों को किया सम्मानित

Chaibasa : प्रसिद्ध समाजसेवी हाजी अब्दुर्रज्जाक अंसारी की 105वीं जयंती पश्चिमी सिंहभूम जिला मोमिन कांफ्रेंस द्वारा चाईबासा के बड़ी बाजार स्थित उर्दू लाइब्रेरी में मनायी गयी. इस अवसर पर अंजुमन इस्लामिया के सचिव फैयाज खान और डॉ. ग्यासुद्दीन को नगर पर्षद का ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने पर  शॉल ओढ़ा कर व टोपी पहना कर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही मोमिन कांफ्रेंस ने समाजिक संस्था मोहम्मद ब्लड डोनेशन ग्रुप को ट्रॉफी देकर संकट में पड़े लोगों की जान बचाने के लिए सम्मानित किया गया. इस मौके पर आओ उर्दू पढ़ो प्रतियोगिता के सफल 20 प्रतिभागियों को भी पुरस्कार दिये गये.

हाजी साहब के कार्यों को भुलाना मुश्किल

कार्यक्रम में मोमिन कांफ्रेंस जिलाध्यक्ष मोअज्जम बिहारी ने कहा कि हाजी अब्दुर्रज्जाक अंसारी ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ गरीबों के उत्थान के लिए जो काम किये, उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है.  उन्होंने कहा कि अपने पिता के बताये रास्ते पर चलते हुए उनके बेटे मंजूर अहमद अंसारी और अनवर अहमद अंसारी हर समय गरीबों और असहायों की मदद करते हैं. अंजुमन के सचिव फैयाज खान और डॉ ग्यासुद्दीन ने मोमिन कांफ्रेंस द्वारा किये जा रहे कामों पर खुशी जतायी और सभी को एक साथ मिल कर समाज की तरक्की के लिए काम करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में हाफिज मो जसीम, मो शकील, जफर नसीम, सोनु मोबाईल, तहसीन अमीन, नवाजिश इलाही, मो असलम, इरशाद आलम,आरिफ हुसैन, शरीफ आलम, शाहबाज खान, मो.शेरू, आफिफ रजा, नसीम अख्तर, मो. मुजाहिद, सद्दाम हुसैन, महबूब आलम समेत कांफ्रेंस के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – सरायकेला : सीनी मोड़ के पास हाइवा की चपेट में आकर स्कूटी सवार घायल, हालत गंभीर

Related Articles

Back to top button