JharkhandRanchi

राजधानी रांची में क्लीन एयर एक्शन प्लान पर मंथन के लिए जुटे अधिकारी

Ranchi : सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट के दिए सुझाव को लेकर रांची नगर निगम में क्लीन एयर एक्शन प्लान के तहत पांच विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें क्षेत्रीय पदाधिकारी, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला परिवहन पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग तथा निगम के सहायक नगर आयुक्त महोदय समेत अन्य ने इस पर मंथन किया.

इसे भी पढ़ें :अनोखा इलाज : मरीज की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने दवाई की जगह चढ़ाई 5 लीटर बीयर

सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के वायु प्रदूषण को नियंत्रण में करने के लिए कुछ गतिविधियां जरूरी है. वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि उक्त प्लान के तहत शहर क्षेत्र में पूर्व से चल रहे वाहनों की प्रदूषण क्षमता की जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में इसे जारी रखा जायेगा.

सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में इसे लेकर वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा. क्षेत्रीय पदाधिकारी झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि प्लान के तहत वायु प्रदूषण की गुणवत्ता की जांच के लिए कुछ जगहों पर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग डिवाइस इंस्टॉल कराया जायेगा. जिससे सही जानकारी मिल सकेगी.

इसे भी पढ़ें :यूपी में बीजेपी के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे सीएम नीतीश कुमार

Related Articles

Back to top button