Breaking NewsDhanbad

रंगदारी व फायरिंग मामले में भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने किया सरेंडर, यौन उत्पीड़न का भी है आरोपी

Dhanbad: रंगदारी और फायरिंग करने के मामले के आरोपी विधायक ढुल्लू महतो ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. ढुल्लू महतो बाघमारा से भाजपा के विधायक हैं. बाघमारा झारखंड के धनबाद जिला में आता है.

जानकारी के मुताबिक ढुल्लू महतो ने सोमवार की सुबह धनबाद सिविल कोर्ट की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट संगीता के कोर्ट में सरेंडर किया है. ढुल्लू महतो पर अपने ही पार्टी की महिला नेता का यौन उत्पीड़न करने समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह कई मामले में फरार चल रहे थे.

रघुवर दास के कार्यकाल में ढुल्लू महतो ने कई बड़े कोल ट्रांसपोर्टरों को धमका कर वसूली की थी. लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस ने उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की थी. कई कोल ट्रांसपोर्टरों ने रंगदारी मांगने का ऑडियो भी प्रशासन को सौंपा, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने ढुल्लू महतो के खिलाफ कार्रवाई नहीं की.

यहां तक ढुल्लू महतो पर उनकी ही पार्टी की एक महिला नेता ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगया, तब भी पार्टी या पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. पार्टी के मंच पर न्याय की गुहार लगाने के बाद महिला नेता ने कोर्ट में शिकायत की. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button