
Palamu/Garhwa : गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत तेनार निवासी राकेश (21) की मौत हरियाणा के अमवाला में हो गयी.
राकेश के मित्र बिहार राज्य के कैमूर जिला निवासी आशीष कुमार के अनुसार राकेश हरियाणा में कपड़ा मार्केट स्थित हार्मिलाप क्लॉथ हाउस में हेल्पर का कार्य कर रहा था. लोडिंग लिफ्ट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी.
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के बाद डेड हाउस में रख दिया.
इसे भी पढ़ें : #NewTrafficRule पर खुल कर बोल रहे हैं- पढ़ें लोग क्या कह रहे हैं (हर घंटे जानें नये लोगों के विचार)
दुकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज
हालांकि पुलिस ने मृतक के मित्र की शिकायत पर दुकान मालिक दीपक गुलाटी (निवासी सेक्टर 7 अर्बन एस्टेट) के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है. उक्त दुकान पर रमेश तीन दिन पूर्व ही हेल्पर की नौकरी पर लगा था. दुकान के अंदर 4 मंजिला शोरूम बना हुआ है.
शोरूम में ऊपर चढ़ने के लिए सीढ़ियां लोडिंग लिफ्ट लगी है. रमेश कुमार लिफ्ट चलाना नहीं जानता था. दुकान मालिक के कहने पर वह लिफ्ट चला रहा था. इसी बीच वह इसकी चपेट में आ गया. खबर लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार शव कानपुर में था. एम्बुलेंस से शव मृतक के घर लाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : #NGT की रोक के बावजूद पलामू में बालू का अवैध उत्खनन जारी, सरकार को हो रहा है राजस्व का भारी नुकसान
बेरोजगारी के कारण पलायन
पलामू प्रमंडल में बेरोजगारी बड़ी समस्या रही है. उद्योग-धंधों के अभाव में रोजगार के लिए हर दिन युवा बाहर के प्रदेश में पलायन करते हैं और असमय मौत को गले लगा लेते हैं.
इसे भी पढ़ें : पलामू: हल्की बारिश के दौरान वज्रपात की जद में आयीं दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर




