
Palamu : भारतीय जनता युवा मोर्चा पलामू ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के तुगलकी रवैये के खिलाफ नुक्कड़ सभा की और पुतला दहन किया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज्योति पांडेय ने की. संचालन महामंत्री श्वेतांक गर्ग एवं विपुल गुप्ता ने किया.
नुक्कड़ सभा में जिला अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व सम्पन्न हुई जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में भारी गड़बड़ी की गयी. परीक्षा की जांच एवं दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर हो रहे आंदोलन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना अत्यंत ही निंदनीय है. भाजपा जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक ने कहा कि जबसे मुख्यमंत्री ने राज्य की सत्ता सम्भाली है, लगातार राज्य में चारों तरफ अराजकता का माहौल व्यापत है. लगातार प्रतिभाओं की अनदेखी हो रही है.
इसे भी पढ़ें: Kanpur Test: सूर्य कुमार पर श्रेयस अय्यर को तरजीह, विराट कोहली की जगह करेंगे बैटिंग
पूर्व जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि सरकार ने जेपीएससी को प्रयोगशाला बना दिया है, जो अत्यंत ही निंदनीय है. इस सरकार में रोजगार मिला नहीं, बल्कि बिक रहा है. कार्यसमिति सदस्य अविनाश वर्मा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार लोकलुभावन वादे करके सत्ता में आकर भी युवाओं को ठगने का काम कर रही है.
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार ने 2021 को नियुक्ति वर्ष घोषित किया है, परन्तु साल खत्म होने को है. कहीं भी कोई नियुक्ति नजर नहीं आ रही है, सिवाय परिवार की.
डिप्टी मेयर मंगल सिंह ने कहा कि राज्य की स्थिति बेहद दयनीय है. हेमंत सोरेन सरकार व्यवस्थित पढ़ाई से लेकर नौकरी देने तक में असमर्थ है. विपिन बिहारी सिंह ने कहा कि सरकार के इस नियुक्ति वर्ष में युवाओं को रोजगार के बदले केवल केस और लाठी मिल रही है.
इसे भी पढ़ें: बेहतर टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने डीसी को किया सम्मानित
कार्यक्रम में निरंजन मेहता, रोहित शर्मा, रोहित पाठक, सुमित पांडेय, ओमप्रकाश दुबे, रंजीत गिरी, सुजीत मिश्रा, राहुल अग्रवाल, शिव मिश्रा, प्रभात पांडेय, नितेश कमलापुरी, राकेश तिवारी, सोमेश सिंह, अंकित सिंह, राहुल पांडेय, विमलेश कुमार, सुदेश्वर चौधरी, विवेक कुमार, विवेक सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.




