Crime NewsGiridihNEWS

गिरिडीह के डुमरी कुलगो टोल प्लाजा पर भाजपा नेता प्रदीप साहू के साथ मारपीट, गाड़ी में भी हुई तोड़फोड़

Giridih: जिले के डुमरी कुलगो टोल प्लाजा पर गुरुवार देर रात लगभग दो बजे डुमरी के भाजपा नेता प्रदीप साहू के साथ टोल प्लाजा कर्मियों ने मारपीट की. घटना टोल प्लाजा प्रबंधन के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में हुई. इस दौरान भाजपा नेता प्रदीप साहू की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर डुमरी थाना की पुलिस भी पहुंची और मामले की छानबीन की. हालांकि पुलिस ने इस दौरान टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा नही जिससे घटना की सच्चाई सामने आ सके.

घटना को लेकर भाजपा नेता प्रदीप साहू ने बताया कि वो अपने कुछ दोस्तो के साथ बगोदर से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. इस दौरान जब उनकी गाड़ी टोल प्लाजा के समीप रुकी तो टोल प्लाजा कर्मियों ने गाड़ी को रोकते हुए पैसे देने की बात की  जबकि गाड़ी में फास्ट टैग लगा हुआ था. जब फास्ट टैग से पैसे कटने की बात उन्होंने कही तो कर्मियों ने उनकी गाड़ी पर लाठी से प्रहार कर तोड़फोड़ की. इस दौरान एक कर्मी ने उनके साथ मारपीट भी किया.

बाद में मामले की जानकारी प्रदीप साहू ने डुमरी थाना की पुलिस को भी दी जिसके बाद पुलिस की गस्ती गाड़ी मौके पर पहुंची और कुछ पूछताछ के बाद मौके से चली गई. बता दें कि इससे पहले भी कई बार कुल्गो टोल प्लाजा में कई घटनाओं की शिकायतें सामने आती रही है. देखना होगा कि इस प्रकरण में पुलिस का अगला कदम क्या होता है और इस तरह की घटनाओं पर अंकुश कैसे लग पता है.

Related Articles

Back to top button