Crime NewsJharkhandRanchi

BJP नेता देवेंद्र बोले- पुरानी दुश्मनी के कारण मुझ पर चलवायी गयी थी गोली

Ranchi : भाजपा रातू मंडल के महामंत्री देवेंद्र सिंह पर 16 सितंबर की रात हुई गोलीबारी के मामले में रांची पुलिस जांच कर रही है. गोलीबारी में घायल हुए बीजेपी नेता देवेंद्र सिंह के बयान पर राकेश घांसी और भरत घांसी के खिलाफ पंडरा ओपी में मामला दर्ज करवाया गया है. दोनों आरोपी सुंडिल के रहनेवाले हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. गोलीबारी में घायल बीजेपी नेता देवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया, “राकेश और भरत के साथ मेरी पुरानी दुश्मनी चल रही थी. हालांकि उनके साथ समझौता भी हो चुका था. उन्हीं दोनों ने पुरानी दुश्मनी के कारण मुझ पर गोली चलवायी है.”

इसे भी पढ़ें- हथियारों की पूजा कर मंत्री रणधीर सिंह ने मनायी विश्वकर्मा पूजा, फोटो वायरल

घटनास्थल के पास मौजूद थे राकेश और भरत

16 सितंबर की रात जिस समय भाजपा नेता देवेंद्र सिंह पर गोली चली थी, उस समय घटनास्थल पर राकेश और भरत दोनों मौजूद थे. वे उसे देख भी रहे थे. इसी को लेकर देवेंद्र सिंह ने आशंका जतायी है कि दोनों ने पुरानी दुश्मनी के कारण अपराधियों की मदद से उन पर गोली चलवायी है. देवेंद्र सिंह ने बताया कि 12 साल पहले भी उन पर सुंडिल गांव निवासी राजू सिंह ने गोली चलायी थी, जिसमें दिनेश सिंह के भतीजे को गोली लगी थी.

इसे भी पढ़ें- गिरिडीह : तीन शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक का किया फर्जी ट्रांजेक्शन

क्या था मामला

16 सितंबर की रात करीब 9 बजे बीजेपी रातू मंडल के महामंत्री देवेंद्र सिंह पर रवि स्टील के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने तीन गोलियां चलायी थीं. इसमें देवेंद्र सिंह की कमर में गोली लगी और वह घायल हो गये. उसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी गयी.

इसे भी पढ़ें- राढू जंगल से नग्न हालत में मिला अज्ञात महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

क्या कहते है सिटी एसपी

सिटी एसपी अमन कुमार कहते हैं कि बीजेपी नेता देवेंद्र सिंह पर गोली चलाये जाने के मामले में अपराधियों की पहचान हो गयी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो जायेगी.

Related Articles

Back to top button